लंदन में बैठकर डॉक्टर की पत्नी से ठगे 36 लाख
ऋषिकेश। लंदन में बैठकर कुछ लोगों ने ऋषिकेश के एक डॉक्टर की पत्नी को नेटवर्किंग के माध्यम से पार्टनर बनाने का झांसा देकर 36 लाख रुपये ठग लिए। साथ ही एक दर्जन और लोग भी इस गिरोह का शिकार हुए हैं।
मंगलवार को थाना कोतवाली ऋषिकेश के प्रभारी प्रवीण सिंह कोशियारी ने बताया कि चिकित्सक रहे स्व. केपी सिंह की...
रविंद्र ने जीता दोहरा ख़िताब, बने मिस्टर ऋषिकेश और मिस्टर उत्तराखण्ड
ऋषिकेश, उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के तत्वावधान मे आयोजित शरीर शौष्ठव प्रतियोगिता मिस्टर ऋषिकेश और मिस्टर उत्तराखण्ड प्रतियोगिता में तीर्थनगरी के बॉडी बिल्डर रविंद्र कुमार ने दोनों ख़िताब जीतकर न केवल इतिहास रचा, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि छोटे से शहर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस जरूरत है उन्हें उभारने की।
शरीर सौष्ठव की इस प्रतियोगिता...
पौड़ी डीएम ने लगाया सतपुली में जनता दरबार
पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल में जिला प्रशासन की पहल पर सतपुली तहसील में आयोजित जनता दरबार में लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष 20 दिनों से ठप पड़ी पेयजल आपूर्ति को लेकर असंतोष जताया। लोगों ने पानी की नियमित आपूर्ति को लेकर जल संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर डीएम ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को...
उत्तरकाशी को मिलेगी तीन 108 और हर्षिल में खुलेगी सहकारी बैंक की शाखाः सीएम
देहरादून। उत्तराकाशी को जल्द तीन 108 एंबुलेंस मिलेंगे। इसके साथ ही हर्षिल में सहकारी बैंक की शाखा भी खोली जाएगी। कृषि महोत्सव के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसकी घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने करीब 37.60 लाख रुपये के कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण किए।
मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तरकाशी के रामलीला...
राज्य में बनेंगे स्वदेशी एलईडी उपकरण
देहारदून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में वीएस एनर्जी एंड हार्मोनिसशन एंड ऑटोमेशन प्रा.लि. के प्रबन्ध निदेशक पंकज कुमार ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष स्वदेशी एलईडी आधारित बल्ब, ट्यूबलाइट, झालर, स्ट्रीट लाइट, इमरजेंसी लाईट, टार्च आदि उपकरण बनाने से संबंधित प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत किया। प्रस्तुतीकरण के उपरान्त मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में मुख्य...
गैरसैंण स्थाई राजधानी के लिए यूकेडी ने खटखटाया मंत्रियों का दरवाजा
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाए जाने के लिए अभियान दस्तक दो के तहत यमुना कॉलोनी स्थित मंत्री आवास में प्रदेश सरकार के मंत्रियों के घर दस्तक दी। मंगलवार को दल के पदाधिकारी यमुना कॉलोनी स्थित मंत्री आवास के मुख्य द्वार पर एकत्रित हुए। यहां से सभी प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत...
रैली निकालकर अभिभावकों को किया जागरूक
गोपेश्वर, चमोली जिले के राजकीय इण्टर कॉलेज,अलकापुरी ने मंगलवार को एनएसएस शिविर के दौरान चमोली बाजार सहित कस्बे में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं' अभियान के तहत रैली निकालकर बालिकाओं के हितों की रक्षा के लिए अभिभावकों को जागरूक किया।
राइका अलकापुरी में एनएसएस का शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों के साथ...
तीन महीने के अंदर सेन्टर फॉर गुड गवर्नेंस का कांसेप्ट पेपर प्रस्तुत करें
तीन महीने के अंदर सेन्टर फॉर गुड गवर्नेंस का कांसेप्ट पेपर प्रस्तुत करें। कांसेप्ट पेपर(विचार पत्रक) बनाने के पहले विशेषज्ञों और प्रतिष्ठित संस्थाओं से विचार विमर्श करें। सुशासन केंद्र को और अधिक आधुनिक और बेहतर बनाना है। केंद्र को सुझाव देना है कि नए विचार और नए सफल प्रयोगों को राज्य सरकार लोगों की बेहतरी के लिए कैसे कर...
जंगली हाथी के हमले से एक व्यक्ति घायल
हरिद्वार, भेल क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन रिहायशी इलाकों में जंगल से आ रहे जानवरों के कारण लोग दहशत में हैं। जंगली जानवरों के रिहायशी क्षेत्रों में लगातार आने से लोग शाम के समय घरों से निकलने से भी डरने लगे हैं। मंगलवार सुबह भी हाथी के हमले से...
धूप खिली पर शीतलहर ने कंपाया
ऋषिकेश, नए वर्ष का दूसरा दिन भी बेहद ठंडा रहा। धूप निकलने के बावजूद दिनभर शीतलहर लोगों को जबरदस्त सर्दी का अहसास कराती रही।
देवभूमि ऋषिकेश में कड़ाके की ठंड के साथ नए साल का आगाज हुआ। मंगलवार की सुबह भी तीर्थ नगरी कुहासे की चपेट में रही। पूर्वाह्न करीब 11 बजे धूप निकली, लेकिन शीतलहर के चलते दिनभर लोग...


























































