ऋषिकेश बनी हॉट सीट, दलों ने झोंकी ताकत

0
503

ऋषिकेश । ऋषिकेश नगर निगम में होने वाले पहली बार चुनाव के चलते मेयर पद की सीट जीतने के लिए राजनीतिक दलों में घमासान तेज हो गई है। जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री सहित तमाम मंत्रियों को चुनाव प्रचार में उतार दिया है। उससे लगता है कि ऋषिकेश नगर निगम भाजपा के लिए हॉट सीट बन गई है। लिहाजा, कांग्रेस ने भी रणनीति बनाने में जुट गई है।
नगर निगम के चुनाव में पहली बार मेयर पद की सीट महिला के लिए आरक्षित होने के बाद हॉट सीट के रूप में उभर कर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में सरकार होने के कारण डोईवाला नगर पालिका सहित देहरादून व ऋषिकेश नगर निगम की सीट को निकालने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने तेज तरार नेताओं को प्रचार अभियान के लिए चुनाव मैदान में उतार दिया है। इसमें प्रदेश के उपाध्यक्ष विनय रोहिल्ला , ऋषिकेश नगर निगम के साथ डोईवाला सीट पर भी मैनेजमेंट कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के पास कोई तेज तरार चेहरा ना होने के साथ भाजपा से निष्कासित किए गए पूर्व में जिलाध्यक्ष की पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस का ऋषिकेश में चेहरा नजर नहीं आ रहा है।
ऋषिकेश नगर निगम के चुनाव में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सभा कर चुके हैं। तो वहीं प्रचार अभियान के चलते कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सुबोध उनियाल, रमेश पोखरियाल निशंक सांसद हरिद्वार के अतिरिक्त अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष मनोज तिवारी मलिन बस्तियों में सभाएं करने आ रहे हैं।