नगर निकाय निर्वाचन की समस्त तैयारियां पूर्ण

0
595

देहरादून, राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि, “18 नवम्बर, 2018 को होने वाले नगर निकाय निर्वाचन की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से निर्वाचन के लिये पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है एवं इससे संबंधित निर्देश अधिकारियों को दिये गये है।

उन्होंने बताया कि, “आज सांय तक पोलिंग पार्टियां अपने गन्तव्य पर पहुंच जायेंगी। 18 नवम्बर, 2018 मतदान दिवस पर मतदान हेतु प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे तक का समय निर्धारित है। मतदान समाप्ति पर उसी दिन ड्यूटी कर्मी मतदान सामग्री को निर्धारित स्ट्रांग रूम में जमा करेंगे। मतदान सामग्री जमा करने के पश्चात ही ड्यूटीकर्मी ड्यूटी से मुक्त समझे जायेंगे।”

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पहल बार मोबाईल ऐप के माध्यम से मतदाताओं को अपने या अन्य किसी नगर निकाय/वार्ड के उम्मीदवारों की जानकारी उपलब्ध कराई है, इसके अन्तर्गत निम्न व्यवस्थायें की गई हैं:-

1. मतदाताओं या अन्य को मतगणना के रूझान/परिणाम मतगणना दिवस के दिन उपलब्ध होंगे।
2. इस ऐप App को राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट sec.uk.gov.in से Download Mobile App For नागर निकाय सामान्य निर्वाचन 2018’’ से डाउनलोड किया जा सकता है।
3. इस मोबाईल ऐप में निम्नलिखित जानकारियां उपलब्ध होंगी।
उम्मीदवारों को जानने के लिए जनपद-निकाय का नाम।
नगर प्रमुख/अध्यक्ष का डैशबोर्ड।
सभासद/सदस्य का डैशबोर्ड।
नगर प्रमुख/अध्यक्ष के चुनाव परिणाम।