दीपिका-रणवीर का कहां होगा आशियाना

0
587

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को 10 दिन भी नहीं बचें है.लेकिन दीपिका और रणवीर अपना आशियाना भी फाइनल नहीं कर पाए हैं। दीपिका और रणवीर जल्द बाज़ी में कोई फैसला नहीं करना चाहते हैं, फिर चाहे सपनों के घर की तलाश शादी के बाद भी क्यों न जारी रहे।

खबर है कि शादी के बाद फिलहाल दीपिका की विदाई नहीं बल्कि रणवीर सिंर दीपिका के साथ उसके अपार्टमेंट में शिफ्ट होने जा रहे हैं, दीपिका के मां बाप और बहन बैंगलुरु में रहते हैं।दीपिका मुंबई में अकेली रहती है, रणवीर-दीपिका का सेट घर नहीं छुड़ाना चाहते।इसलिए वो खुद अपनी दीपू के घर सामान बांधकर आ जाएंगे।दीपिका अभी प्रभादेवी अपार्टमेंट में रहती हैं जिसकी कीमत है 16 करोड़। माना जा रहे है कि बॉलीवुड का सबसे सफल इस कपल का घर खरीदने का बजट है 70 करोड़,जिसका नक्शा और डिज़ाइन शाहरुख के बंगले मन्नत जैसा होगा।

दीपवीर के शादी के फंक्शनो की फोटोस तो आनी शुरु हो गई हैं। हाल ही में हल्दी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही थी, रणवीर अपनी बालकनी में सफेद कुर्ते पहने मुंह पर हल्दी लगाए अपने फैन्स और मीडिया को हाथ दिखा रहे थे।

पिछले महीने 21 अक्टूबर को इस साल की सबसे बड़ी शादी का एलान दीपिका और रणवीर ने खुद सोशल मीडिया पर किया, जैसे सस्पेंस खुला कि शादी 14 नंवबर और 15 नवंबर को तो जैसे बधाईयों की बाढ़ सी आ गई। दीपवीर इटली की कोमो झील के किनारे शादी के बंधन में बधेंगे, सुना है शादी कोकंणी स्टाइल में होगी,क्योंकि दीपिका का परिवार कोंकणी है।