एबीवीपी ने किया मतदाता जागरूकता सम्मेलन

0
487

गोपेश्वर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोपेश्वर इकाई ने  मतदाता जागरूकता सम्मेलन किया। जिसमें नये मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने के साथ ही मतदान करने के लिए जागरूक किया।

कार्यक्रम से पूर्व शहीदों की आत्मा की शांति व उनके परिजनों की सुख, शांति के लिए तथा घायल सैनिकों के स्वस्थ होने के लिए हवन किया गया। मतदाता जागरूकता सम्मेलन की शुरूआत एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री प्रदीप जोशी, प्रोफेसर विनय नौटियाल, गढ़वाल छात्रा प्रमुख उर्मिला बिष्ट, जिला प्रचारक बृजमोहन, कॉलेज इकाई अध्य्क्ष आयुष हटवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर डॉ. विनय नौटियाल ने कहा कि हर नागरिक को देश को मजबूत करने के लिए मतदान करना हर एक मतदाता को अपने मत का महत्व समझना चाहिए। गढ़वाल छात्रा प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने कहा कि हम लोग मतदान करने बचने का प्रयास करते है जो कि बहुत गलत है हम ऐसा करके अपने सबसे बड़े अधिकार को खोते है। जिला प्रचारक बृजमोहन ने महाभारत का उदाहरण देकर कहा कि जैसे-जैसे महाभारत में कुछ लोग अपने जीवन की कुछ बातों से बंधे होते है और वे जानकर भी सच्चाई का साथ नहीं देते है जिस कारण महाभारत हो जाती है हमको ऐसा नहीं करना चाहिए हमे देश हित में लड़ने के लिए आगे आना चाहिए।

प्रदेश सहमंत्री प्रदीप जोशी ने वर्तमान समय मे देश मे चल रहे माहौल पर प्रकाश डाला और कहा कि पुरातन समय से ही भारत जयचंदों का शिकार रहा है और हम सभी जानते है कि अगर शासक अच्छा हो तो पूरा देश सुरक्षित रहता है प्रगति करता है और बलशाली बनता है अभी भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति होती है मत इसलिए देश की मजबूती के लिए हमें मतदान करना चाहिए जो आवश्यक है हमारा वोट ही हमारी पहचान है हमे इसे नहीं खोना है।