उत्तराखंड पहुंचे “विरुष्का”, ऐसे मनायेंगे इस खास दिन को

0
1062
फाइल

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों उत्तराखंड मे हैं। वजह भी खास है, विराट कोहली का जन्मदिन। टिहरी के मशहूर आनंदा होटल में इन दोनों ने विराट का जन्मदिन मनाने का फैसला किया है। ये जोड़ी शनिवार को जौली ग्रांट हवाी अड्डे पहुंचे और वहां से सीघे आनंदा के लिये रवाने हो गये। पांच नवंबर को विराट का जन्मदिन है। इस दिन इन दोनों के हरिद्वार पहुंचने की भी पूरी संभावना है। हरिद्वार में अनुष्का के आध्यात्मिक गुरु अनंत बाबा पाटिल का आश्रम है।

इससे पहले भी ये दोनों साल 2017 का स्वागत अमिताभ बच्चन, उनकी पत्नी जया बच्चन, उद्योगपति अनिल अंबानी व उनकी पत्नी टीना अंबानी के साथ इसी होटल में कर चुके हैं। पूरा दिन इन्होंने स्वीट में ही बिताया। पांच नवंबर को विराट कोहली का 30वां जन्मदिन है।

विराट और अनुष्का की शादी की तारीख तय करने वाले अनुष्का के गुरु अनंत बाबा पाटिल के हरिद्वार स्थित आश्रम में भी दोनों विवाह से पूर्व और उसके बाद आए थे। ऐसी संभावना है कि पांच नवंबर को भी दोनों गुरु के आश्रम में उनका आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे। सात नवंबर को उनके वापस लौटने का कार्यक्रम है।