अनुष्का और विराट पहुंच सकते हैं हरिद्वार

0
822

हरिद्वार। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी के बाद पहली बार अपने गुरु के यहां आ ने का कार्यक्रम हैं।हालांकि अभी तक उनके इस दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है| अनुष्का शर्मा कोई भी अच्छा काम करने से पहले अनंत धाम में अपने गुरु अनंत बाबा से आशीर्वाद लेने जरूर पहुंचती हैं|
अनुष्का शर्मा के गुरु हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में एक छोटे से आश्रम में रहते हैं। जहां पर अनुष्का शर्मा अक्सर आया करती हैं। इतना ही नहीं शादी से पहले जब ये दोनों नरेंद्र नगर गये थे तो उस वक्त भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इस आश्रम में पहुंचे थे। पहले भी वह जब नरेंद्र नगर आई थी तो खुद शादी का कार्ड देने आश्रम में पहुंची थी|
आश्रम में चल रही तैयारियों को देखकर कहा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा का यहां आने का कार्यक्रम तय है। बकायदा आश्रम ने इस बार उनके रुकने के लिए एक स्पेशल रूम भी तैयार करवाया है क्योंकि अक्सर अनुष्का शर्मा रात में अनुष्ठान या फिर सुबह तड़के पूजा करके सीधे होटल के लिए रवाना हो जाती थी। लिहाजा उनके आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस बार आश्रम ने खासकर अनुष्का शर्मा और वीवीआईपी गेस्ट के लिए एक अलग से रूम तैयार करवाया है। जिसमें अनुष्का शर्मा ना केवल रुक सकती हैं बल्कि पूजा पाठ के लिए जब वह यहां पर आएंगे तो उन्हें बाहर जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। लिहाजा इस बार भी बताया जा रहा है कि वह यहां पहुंचकर पूजा और अनुष्ठान कर सकती हैं।