यमुनोत्री धाम यात्रा पड़ावों पर हर गतिविधि पर होगी प्रशासन की नजर

0
725
यमुनोत्री
File

यमुनोत्री धाम समेत पांच किलोमीटर के पैदल यात्रा पड़ाव पर हर पल होने वाली गतिविधियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। जिला प्रशासन ने स्वच्छ आईकोनिक प्लेस के तहत गेल इंडिया की मदद से यात्रा पड़ाव के विभिन्न जगहों पर आठ हाई पावर के सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। यमुनोत्री धाम में लगाए गए इन कैमरों की निगरानी जानकीचट्टी,स्वान केंद्र बड़कोट तथा आपदा कंट्रोल रूम उत्तरकाशी से की जाएगी। केदारनाथ धाम के बाद सीसीटीवी कैमरों से यात्रा पर निगरानी रखने वाला उत्तराखंड का यमुनोत्री दूसरा धाम बन गया है।

जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम तक पैदल यात्रा के पग-पग पर यात्रा व्यवस्थाओं पर चैबीस घंटे प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। जिला प्रशासन ने स्वच्छ आईकोनिक पीलेस के तहत गेल इंडिया कंपनी द्वारा सीसीएसआर मद दिए गए 72 लाख रुपये की लगात से जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम तक आठ हाईपावर के सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। जम्मू कशमीर की जी मैक्स सर्विसेज कंपनी ने यमुनोत्री पैदल मार्ग आठ प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर संचालन शुरू करा दिया है। जिला प्रशासन यात्रा पड़ावों तथा यमुनोत्री धाम में होने वाली हरेक गतिविधियों पर जनकीचट्टी, स्वान केंद्र बड़कोट तथा आपदा कंट्रोल रूप से नजर रखेगा। पैदल यात्रा पड़ावों पर लगे थ्री सिस्टी डिग्री आठ कैमरों को तीन जगहों पर से ऑपरेट भी किया जाएगा। डीएम अशीष चैहान ने बताया मानसून सीजन को देखते हुए यमुनोत्री धाम के पैदल यात्रा पड़ाव पर लगे सभी कैमरों का चालू करा दिया है।