मशीन की चपेट में आने से श्रमिक घायल, महिला श्रमिक बेहोश

0
588

पंतनगर, सिडकुल के सेक्टर 6 प्लॉट नंबर 61 स्थित स्टील वर्ल्ड फैक्ट्री में एक हरीश नाम का श्रमिक मशीन की चपेट में आ गया। मशीन की चपेट में आने से हरीश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे देख पास में काम कर रही 3 महिला श्रमिक बेहोश हो गई।

आनन-फानन में फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा घायल हरीश को और बेहोश तीनों महिला श्रमिकों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल हरीश और तीनों महिला श्रमिकों का उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मशीन की चपेट में आने से श्रमिक हरीश का हाथ कट गया, जिसको देख पास में काम कर रही महिला श्रमिक बेहोश हो गई।

उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार करा जा रहा है। घटना के बाद फैक्ट्री को बंद कर दिया है। इस मामले में मीडिया से कोई कुछ भी कहने से बचता नजर आ रहा है