बच्चे की चाहत में महिला बनी तांत्रिक का शिकार

0
779

रुद्रपुर, ट्रांजिट कैम्प थाने पहुची महिला सपना ने बताया की उसकी कोख सूनी थी और बच्चे होते भी थे तो होते ही दम तोड़ देते। ऐसे में महिला एक तांत्रिक के जाल में फंस गई। एक साल तक तांत्रिक महिला को ठगता रहा। बीती रात उसने महिला को पति संग बुलाया और उस पर आई बुरी बला उतारने के नाम पर महिला पर डंडों की बरसात कर दी। महिला को इतने डंडे मारे कि उसका शरीर कई जगह से सूज गया। आरोप है कि एक डंडा तांत्रिक ने महिला के सिर पर दे मारा, जिससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गई।

आज महिला आरोपी तांत्रिक के खिलाफ फरियाद लेकर पुलिस के पास पहुंची, पुलिस फरार तांत्रिक की तलाश कर रही है। आजादनगर ट्रांजिट कैंप निवासी, देवराज, सिडकुल स्थित, स्टील इंजीनियरिंग में काम करते हैं और वो मूल रूप से रामपुर उत्तरप्रदेश के रहने वाले है और यहां पत्नी सपना के साथ रहते हैं। 12 साल पहले देवराज की शादी सपना से हुई, लेकिन उन्हें संतान सुख नसीब नहीं हुआ। इ

न 12 सालों में सपना को तीन बेटे और दो बेटियां हुईं, लेकिन पैदा होने के कुछ समय बाद ही सबकी मौत हो गई। देवराज ने सपना का लंबा इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। ऐसे में किसी ने उन्हें तांत्रिक हिमांशु के बारे में बताया और कहा कि वह संतान सुख दिलाने में मदद कर सकते हैं। सपना बीते वर्ष अप्रैल में पति के साथ आजादनगर में ही रहने वाले तांत्रिक हिमांशु के पास जा पहुंची। हिमांशु ने उससे कहा कि वह पैसे नहीं लेता। पूजा-पाठ में जो खर्च होगा बस वही देना होगा और दावा किया कि उसकी समस्या का हल हो जाएगी, दंपति हिमांशु के झांसे में आ गए।

बीते एक साल में पूजा-पाठ के नाम पर कभी हजार तो कभी दो हजार हिमांशु दंपति से लेता रहा और करीब दस हजार रुपये ऐंठ लिये। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हुआ। सपना ने बताया कि बीती रात हिमांशु ने रात नौ बजे उसे पति के साथ अपने घर बुलाया और कहा दरबार लगा है। सपना पति के साथ पहुंच गई, जहां हिमांशु ने खुद को समाधि में बैठा रखा था। उसने सपना से कहा कि वह अपना घर और अपने पति को बर्बाद कर रही है, उस पर बुरा साया है। यह कह कर उसने सपना को अपने करीब बैठा लिया और बुरा साया उतारने के नाम पर सपना पर डंडों की बरसात कर दी। एक डंडा सपना के सिर पर लगा और वह लहूलुहान हो गई। जिसके बाद सपना बेहोश हो गई।

तांत्रिक के प्रकोप से घबराया पति चुपचाप अपनी पत्नी को लेकर वहां से चलना बना। चिकित्सक से इलाज कराने के बाद आज सुबह दंपति फरियाद लेकर ट्रांजिट केम्प थाने जा पहुँचना। वही मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने पीड़ित दंपति को आश्वाशन दिया है को आरोपी तांत्रिक के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।