निकाय चुनाव के लिए हम तैयार हैं: त्रिवेंद्र सिंह रावत

0
585

गोपेश्वर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उनकी सरकार उत्तराखंड में निकाय चुनाव करवाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सरकार ने इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं।

चमोली जिला मुख्यालय गोेपेश्वर पहुंचने पर चमोली के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री रावत का पुलिस मैदान में बने हेलीपैड में जोरदार स्वागत किया। अपने निर्धारित कार्यक्रम से डेढ़ घंटा देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री सबसे पहले जनता से मिले और उनकी समस्याओं को सुना तथा आश्वासन दिया कि जो भी समस्याओं का ज्ञापन उन्होंने सौंपा है उस पर कार्रवाई अवश्य की जाएगी।

मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि उनकी सरकार निकाय चुनाव करवाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सरकार ने निकाय चुनाव का खाका पूरी तरह से बना लिया है। जनपद में आपदा के दौरान हुई क्षति और उसके बाद कार्यों में हो रही देरी पर उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में कार्य इसी तरह से चलते हैं। विकट भौगोलिक क्षेत्र होने के कारण कई समस्याएं आती हैं उनका निपटारा होने पर ही कार्य किए जाते हैं, इसलिए कार्यों में देरी नहीं हो रही है कार्य अपनी गति से चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने जनता के मध्य जाकार उनकी समस्याएं सुनी। जनता ने उनके समक्ष अपने-अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को रखा। 100 अधिक ज्ञापन ग्रामीणों सहित अन्य लोगों ने सीएम को सौंपे, जिनके समाधान का भरोसा सीएम ने जनता को दिया।