कांग्रेस ने पीएम मोदी का किया विरोध

0
846

देहरादून, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को उत्तराखण्ड इन्वेस्टर समिट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देहरादून आगमन पर काले गुब्बारे उड़ा कर विरोध प्रदर्शन किया। रायपुर में इन्वेस्टर समिट के आयोजन स्थल की तरफ विरोध करने जा रही महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जोगीवाला चौक पर गिरफ्तार कर लिया।

रविवार सुबह साढ़े बजे प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव भावन में एकत्रित हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में गांधी पार्क पहुंच पर केन्द्र सरकार के निर्णयों और वादाखिलाफी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस वक्ताओं ने पीएम पर राफेल, महंगाई, प्रदेश से हो रहे पलायन, बढ़ती बेरोजगार,उनने किए वादों सहित अन्य सवाल दागकर उनके जवाब मांगे। कांग्रेस इस कार्यक्रम के माध्यम से राफेल डील और महंगाई के मुदे पर प्रदेश व देश की सरकार पर जमकर हमला बोला।

इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा के लोग देश में रोजगार व बढ़ती महंगाई को रोकने के लिए वर्ष 2014 में वादा किया था। उस वादा को पूरा करने में एनडीए सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। अब समय आ गया है कि जनता 2019 के लोकसभा चुनाव में सबक सिखाए।

इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने राज्य में पूंजी निवेश के नाम पर यहां संस्कृति व ​किसानों के साथ के मजाक करने का आरोप लगाया। भाजपा की भाजपा की डबल इंजन की सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी पर है। ऐसे में निवेश की अलख कैसे जगेगी। यह निवेश महज दिखावा के लिए किया जा रहा है। निवेश आने के बदले प्रदेश की भोली भाली जनता की गाढ़ी कमाई को अंबानी और अडानी जैसे लोग लूट कर ले जाएंगे।

धरना स्थल के चारों तरफ राफेल विमान, गैस सिलेंडर व बढ़ती पेट्रोल डीजल चित्र लगाकर भाजपा सरकार के नाकामियों को कांग्रेस की प्रहार किया गया। इसके साथ ही राज्य के अन्य जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता अलग-अलग स्लोगन के माध्यम से मोदी सरकार के नाकामियों को बताया। भाषण के दौरान बीच-बीच में राहुल,प्रीतम,इंदिरा, हरीश रावत जिंदाबाद के नारे लगते रहे। हालांकि इस मौके पर हरीश रावत मौजूद नही रहे है। बताया जा रहा है हरीश रावत राज्य से बाहर है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय मौजूद रहे लेकिन पहले ही अपना उदबोधन देकर चले गए। धरना के अंत में प्री​तम सिंह ने सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों ने काले गुब्बारे आसमान में उड़ाकर पीएम मोदी का विरोध किया। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने किया।

रायपुर कूच करती कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता पीएम को चूड़ियां व ज्ञापने देने जा रहे थे तभी पुलिस ने जोगीवाला में रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस के रोकने पर वे धरने पर बैठ गईं। इससे राजमार्ग पर जाम भी लग रहा। बाद में पुलिस ने विरोध करने वाली महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें नेहरू कॉलोनी थाने में पुलिस लाकर बैठाई है। इस अवसर पर कुलदीप डोबरियाल, पार्षद मीना बिष्ट, रेखा डिंगरा, रुबी देवी, खुशबू रतूड़ी, अमित ममगाई, मंयक शर्मा, ब्रिज पाल, नीलम नंदा, पूनम देवी, पायल बहल, रेखा देवी, मनीषा, अमिता, विवेक शर्मा आदि लोग उपस्थित रहें।