यूकेडी और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

0
622

देहरादून, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस मुख्यालय पर यूकेडी और विद्यार्थी परिषद से जुड़े कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, “प्रदेश में बदलाव की बयान चल रही है। यही कारण है कि अन्य दलों से जुड़े नेता कांग्रेस में विश्वास जता रहे हैं।”

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अध्यक्ष प्रीतम सिंह की उपस्थिति और रुचि कैंतुरा के नेतृत्व में यूकेडी एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुछ कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज यूकेडी एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के यमकेश्वर एवं ऋषिकेश के साथियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। नगर निकाय के इस चुनाव में प्रदेश के लोगों ने बदलाव का मन बनाया है और बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस के साथ लामबंद हो रहे हैं। लोगों का रूझान कांग्रेस की ओर है और निकाय चुनाव में कांग्रेस ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। इसके साथ ही उन्होंने रूचि कैंतुरा एवं पीयूष कैतुरा को भी बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस के अन्य साथी भी इसी तरह संगठित कर पार्टी को मजबूत बनायें।

कांग्रेस में शामिल होने वालों में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेन्द्र गैरोला यूकेडी सुरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष यूकेडी,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष यूकेडी भूपेंद्र राणा,दीपक नेगी जिला यूकेडी उपाध्यक्ष जितेंद्र सकलानी जिला सचिव यूकेडी, बृजेश कुमार, रवि कुमार (ऋषिकेश पीजी कॉलेज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) नितिन कुमार, विक्रम भास्कर, शिव कुमार,सुमित चौधरी, सौरभ सिंह बिष्ट,सुमित रतूड़ी, संजय कुमार, शिवम चौधरी, आकाश वर्मा, आकाश उनियाल, उद्देश्य प्रसाद, प्रशांत कुमार शर्मा, शिवा चौहान, आकाश चौधरी, शिवम चौधरी, तरुण ग्रोवर, विवेक पाल, कृष्णा गुप्ता, कृष्णा पांडेय शुभम, आदित्य, विनीत रतूड़ी, आकाश दिवाकर, अंशुल, आकाश रावत, सुनील नेगी यूकेडी, आदित्य ककड़, विनय पाशवन, शिव सिंह पंवार, आशीष रतूड़ी, दीपक थापा, उत्तम धीमान, संजय अग्रवाल, शुभम सोलंकी, रोशन रतूड़ी, दिनेश रावत आदि हैं।