तीन महिला तस्कर गिरफ्तार

0
641
Crime,Loot
Representative Image

देहरादून, थाना पटेलनगर पुलिस पुलिस ने शनिवार को ब्रह्मपुरी से तीन महिलाओं को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। तीनों महिलाओं के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है।

थाना पटेलनगर पुलिस शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नशे की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी प्रभारी बाजार थाने पर नियुक्त एंटी ड्रग्स टीम के साथ मिलकर ब्रह्मपुरी में चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर तीन महिला सीता देवी पुत्री रामखेलावन के पास से 650 ग्राम अवैध गांजा, माया देवी पुत्री फकीरा साहनी के पास से 820 ग्राम अवैध गांजा, पिंकी देवी पुत्री बनवारीलाल 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया। सभी निवासी ट्यूबल नंबर चार थाना पटेल नगर ब्रह्मपुरी की रहने वाली है। तीनों महिलाओं के विरुद्ध थाना पटेलनगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।