तैमूर का हम शक्ल बाज़ारों में

0
938

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान आज एक लिटिल सुपरस्टार बन गए हैं। इसे तैमूर की क्यूटनेस कहें या तैमूर का स्टाइल, की मीडिया और आम जनता तैमूर की एक झलक के लिए दिवानी रहती है। सोशल मीडिया पर फैन फोलोइंग में तैमूर ने बड़े-बड़े सेलेब्रेटी को मात दे दी है। इसी फैन क्लब को देखते हुए अब बाज़ार में आ गया है तैमूर का गुड्डा। जी हां, केरल में तैमूर का गुड्डा धड़ल्ले से बिक रहा है। प्रड्यूसर अश्विनी यर्दी ने जब तैमूर के इस गुड्डे की फोटो ट्विटर पर शेयर की तो जल्द ही फोटो वाइरल हो गई। यह गुड्डा अब ऑनलाइन भी मिल रहा है। 54 इंच के इस खिलौने ने बज़ार में आते ही धूम मचा दी है, हैरानी कि बात यह है कि इस बात का अंदाज़ा भी तैमूर की स्टार पापा मम्मी को नहीं था।

जब पापा सैफ ने लिटिल तैमूर के गुड्डे की फोटो देखी तो कहा, “लगता है कि मुझे तैमूर के नाम ट्रेड मार्क करवा लेना चाहिए था। मुझे कम से कम एक गुड्डा तो भेजते। लेकिन मैं खुश हूं कि कुछ लोगों को इसका फायदा मिल रहा है, इसके बदले मैं बस भगवान से चाहता हूं कि तैमूर सलामत रहे।”

लेकिन लगता है पहले करीना ने इस बात को हल्के से नहीं लिया, करीना ने कहा कि, “जब मैंने गुड्डे को पहली बार देखा तो समझ नहीं आया कि क्या कहूं। लेकिन मैं समझ सकती हूं, तैमूर लोगों के क्रेज़ से बच नहीं सकता और नहीं हम बच सकते हैं। फिर सैफ ने मुझे समझाया कि ये सब इसलिए है क्योंकि लोग तैमूर को इतना प्यार करते हैं और हमें इसे लोगों का आर्शिवाद समझ कर अपनाना चाहिए। लोगों ने अपना सीधा सरल प्यार हमारे बेटे को दिया है, लोगों को तस्वीरें खींचने से रोकना उसका गुड्डा न बनाने देना गलत होगा, लेकिन तैमूर केवल 2 साल का है और उसके लिए साधारण तरीके से जीने देना चाहिए।”

सैफ और करीना की कोशिश रहती है तैमूर को आम बच्चों की तरह परवरिश दें, ताकि वो एक विनम्र इंसान बने। लेकिन जहां तैमूर जाते हैं आते हैं। कैमरे उनका पीछा करते हैं, एक तरफ सैफ अली खान की बेटी सारा अली की आने वाली केदारनाथ फिल्म के ट्रेलर में अदाकारी की तारीफें हो रही हैं। वहीं दूसरी ओर छोटा बेटा तैमूर अपने जलवे बिखेर रहा है, सैफ तो यकीनन फूले नहीं समा रहे होंगे।