दुराचारियों को फांसी देने की मांग को लेकर छात्रों ने लगाया जाम

0
533

गोपेश्वर,  चमोली जिले के कर्णप्रयाग पीजी काॅलेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपीयों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने बद्रीनाथ-ऋषिकेश नेशनल हाईवे जाम लगाया। एसडीएम को ज्ञापन देने के बाद छात्र-छात्राओं ने जाम खोला।

छात्र संघ अध्यक्ष निकेश नेगी, यूआर सौरभ रावत, उपाध्यक्ष सौरभ रावत, महासचिव प्रभात नेगी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय मुख्य गेट से उमा देवी तिराहे तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान गुस्साएं छात्र-छात्राओं ने बद्रीनाथ-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर उमा देवी तिराहे पर धरने पर बैठे गए। आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने कहा कि प्रदेश में आए दिन इस प्रकार की घटनाएं आम हो गई है। पुलिस, प्रशासन और सरकार इस प्रकार के अपराधों पर लगाम लगाने में असमर्थ हो रही है। एक घंटे से अधिक समय तक जाम लगने के कारण दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पुलिस, प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि पुलिस ने जाम को खोलने का प्रयास किया गया।

लेकिन इस दौरान छात्र-छात्राओं की पुलिस के साथ हल्की नोक झोक भी हुई। धरना स्थल पर किसी अधिकारी के न पहुंचने पर छात्र-छात्राओं ने उमा देवी से होते हुए मुख्य बाजार तक जुलूस निकाला और मुख्य बाजार में ही धरना देने लगे। मुख्य बाजार में भी छात्र-छात्राओं ने लगभग एक घंटे तक धरना दिया और नारेबाजी की। जुलूस प्रदर्शन में जीजीआईसी और जीआईसी के छात्र-छात्राएं शिरकत की। दो बजे के आसपास कर्णप्रयाग एसडीएम जीआर बिनवाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने छात्र-छात्राओं को समझाते हुए कहा कि आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया गया है। आगे की कार्रवाई न्यायलय से होगी। छात्र-छात्राओं ने एसडीएम को ज्ञापन देने के बाद जाम खोल दिया। तत्पश्चात कुछ छात्र-छात्राओं ने एसडीएम कार्यालय जाकर वार्ता की। प्रदर्शन को भाजपा, कांग्रेस, एनएसयूआई, भायुमो, पूर्व छात्र संघ, आप सहित अन्य स्थानीय लोगों का समर्थन भी मिला।

छात्र-छात्राओं द्वारा नेशनल हाईवे जाम करने से राजमार्ग के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जिस कारण यात्रियों को अन्य जगह जाने के लिए घंटो इंतजार करना पड़ा। गुस्साएं छात्र-छात्राओं ने दुपहिया वाहनो की आवाजाही तक रोके रखा।