भाजपा ने जो वादा किया था वो आज भी अधूरा: सचिन पायलट

0
576

उत्तरकाशी/टिहरी, कांग्रेस नेता व राजस्‍थान के उपमुख्‍यमंत्री सचिन पायलट ने टिहरी और उत्तरकाशी में कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पांच साल के कार्यकाल को विफल रहा और भाजपा ने जो वादा किया था वो अभी भी अधूरा है। इस बार 23 मई को देश को नई सरकार और नया प्रधानमंत्री मिलेगा।

रोजगार की बात नहीं करती भाजपा
उत्‍तरकाशी में उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने टिहरी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रीतम सिंह के समर्थन में चुनावी जनसभा में भाजपा सरकार पर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि, “भाजपा ‘टू मैन आर्मी और वन मैन शो’ है। भाजपा विकास कम भ्रम की राजनीति ज्यादा करती है। यही कारण है कि सेना को ढाल बनकार देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है। नरेंद्र मोदी मूल समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए सेना को ढाल बानकार राजनीति कर रहे हैं। आज रोजगार की बात नहीं करती, बल्कि राम-हनुमान पर बता कर रहे हैं।

लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा
टिहरी में आयोजित जनसभा में सचिन पायलट ने कहा कि पीएम की खाते में 15 लाख रुपये डालने की बात आज झूठा साबित हुआ है। इसी तरह भाजपा ने जो वादा किया था वो अभी तक उसे पूरा नही कर पाई। इस कारण जानता ने मन बना लिया है कि इस बार जुमलेबाजी की सरकार नहीं चलेगी। सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी ने देश में गरीब लोगों के लिए प्रति साल 72 हजार देने का वादा किया है। यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो यह वादा पूरा किया जाएगा। इसके लिए हम लोगों ने पूरा अध्ययन किया है। कांग्रेस ने नरेगा के जरिये जनता को रोजगार का अधिकार दिया है। राहुल गांधी का सपना है कि गरीबों के पास पैसा आए।

उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस की न्याय योजना का बीजेपी के पास कोई तोड़ नहीं है। इसके बाद भाजपा के लोग बौखला गए हैं। यदि भाजपा की सरकार से कोई सवाल पूछो तो वह आप को देशद्रोही घोषित कर देते हैं। उन्‍होंने लोगों से पूछा क्या हम लोग देशभक्त नहीं हैं। कहा, संस्थानों को खोखला किया जा रहा है। भाजपा की तानाशाही चल रही है। आपस में लोगों को लड़ाया जा रहा है।

जनता की समस्याओं पर बात करना जरूरी
कांग्रसे नेता पायलट ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम की राजनीति में विश्वास रखने वाली भाजपा को जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा का शासन अगर देश में फिर आ गया तो आगे चुनाव नहीं हो सकता है, भाजपा ऐसी राजनीति कर रही है। उन्होंने कांग्रेस में शामिल हुए बिहार के शत्रुघ्न सिन्हा की बातों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा की असलीयत को देश को बता दिया है, भाजपा एक-दो लोगों की पार्टी है। हाल यह है कि भाजपा भेदभाव की राजनीति कर सत्ता में बैठे रहना चाहती है। कांग्रेस उम्मीदवार प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश से लेकर केन्द्र सरकार की विफलता से जनता में आग्रोश है। इस मुद्दों पर चुनाव होना चाहिए था, उन मुद्दों पर चुनाव से लोगों का भाजपा ध्यान भटका रही है। क्योंकि भाजपा झूठी और जुमलों की सरकार है। इसे जनता की समस्या कम सत्ता की ज्यादा चाहत है।