मतदाताओं में उत्साह सुबह से ही पोलिंग बूथ में लग गई लंबी-लंबी लाइनें, 12 बजे तक 30 फीसदी वोटिंग

0
781

ऋषिकेश, निकाय चुनाव में नगर निगम ऋषिकेश में 83517 मतदाता आज चुनेंगे अपनी पहली मेयर को किसके लिए 40 वार्डों में 90 बूथ बनाए गए हैं सुबह से ही मतदाता मतदान करने के लिए बूथ पर लाइन लगाने लगे, लोगों में मतदान के प्रति उत्साह साफ देखा जा रहा है छुटपुट झड़पें भी देखी गई जिन पर पुलिस प्रशासन ने कदम उठाया सुबह 8:00 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई है जो श्याम 5:00 बजे तक चलेगी

मैदान में कुल चार प्रत्याशी:

महिला आरक्षित ऋषिकेश नगर निगम महापौर पद के लिए कुल चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा से अनीता ममगाईं, कांग्रेस से लक्ष्मी सजवाण, आम आदमी पार्टी से मंजू शर्मा और निर्दलीय के रूप में वीना दीप शर्मा चुनाव लड़ रही हैं।

निगम बनने पर हुआ विस्तार

पहले नगर पालिका ऋषिकेश में मतदाताओं की संख्या करीब 46,000 थी। अब नगर निगम गठन के बाद यहां मतदाताओं की संख्या 83517 हो गई है। नगर निगम में ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े इंदिरा नगर, शिवाजी नगर, बापू ग्राम, मीरा नगर, मनसा देवी आदि क्षेत्रों को जोड़ा गया है। ग्राम पंचायत ऋषिकेश का यह हिस्सा अब पूर्ण रूप से नगर निगम में शामिल हो गया है। नगर पालिका में वार्डों की संख्या 20 थी। नगर निगम बनने के बाद यह संख्या 40 हो गई है।