एशियन खेल के लिए रणधीर सिंह तालमेल कमेटी के चेयरमैन बने

0
553

चंडीगढ,  पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ओलम्पिक काउन्सिल ऑफ एशिया द्वारा वर्ष 2022 के एशियन खेल के लिये ओलम्पियन रणधीर सिंह को तालमेल कमेटी का चेयरमैन नियुक्त करने पर बधाई दी है।

सरकारी प्रवक्ता अनुसार कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बैंकॉक में ओलम्पिक काउन्सिल ऑफ एशिया द्वारा लिए गए इस फ़ैसले का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि विश्व स्तरीय यह शूटर चीन के शहर हांगजू में होने वाले खेल में अपनी भूमिका को बढिय़ा ढंग से निभाएंगे।

रणधीर सिंह को एक उच्च दर्जे का खिलाड़ी और प्रसिद्ध प्रशासक बताते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि उनके सम्मानों की लड़ी में यह एक और बड़ा सम्मान जुड़ गया है।

राजा रणधीर सिंह को 1979 में अर्जुन अवार्ड के अलावा एफ्रो-एशियन खेल काउन्सिल (1998 -2007) के संस्थापक सचिव जनरल थे। उन्होंने 2003 में हैदराबाद में हुए एकमात्र एफ्रो-एशियन खेल को आयोजित कराने के लिए बड़ी भूमिका निभाई थी।