राहुल गांधी ने देवभूमि की बेइज्जती की: मुन्ना

0
607

देहरादून, भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने राहुल गांधी के परेड मैदान के भाषण को झूठा एवं देवभूमि का अपमान बताते हुए पुरजोर प्रतिकार किया है। मुन्ना सिंह चौहान ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में राहुल गांधी के सभी आरोपों को नकारा तथा कहा कि डीएलएफ घोटाला किसकी देन था। उन्होंने कहा कि सारे मोदी चोर है, यह कहना उनकी मानसिक स्थिति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नीरव मोदी, मेहुल चैकसी, विजय माल्या के गोलमाल की किसकी देन है। आंकडे़ देते हुए मुन्ना सिंह चैहान ने कहा कि सितंबर 2013 में 11 तारीख को नीवर मोदी राहुल गांधी से मिलते हैं और उन्हें 13 सितंबर को 11 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत हो जाता है, यह ऋण किसी की शह पर स्वीकृत हुआ। मुन्ना सिंह चैहान ने कहा कि नामदारों के कहने पर करोड़ों के ऋण दो दिनों में दे दिये जाये यह उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली बात है।

राहुल गांधी को अपनी गिरेहबान झांकना चाहिए। मुन्ना सिंह चैहान ने कहा कि, “क्रियश्चन मिशेल भारत आ चुका है। अब अन्य आरोपियों को भी भारत लाया जाएगा। यही इन लोगों के पोल खोलने की महत्वपूर्ण कड़ी होगी। उन्होंने किसान सम्मान निधि तथा अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की चर्चा की तथा कहा कि 56-57 हजार करोड़ की राशि का ऋण माफ करने वाली सरकार पिछले 10 सालों से उसी का ढोल पीट रही है, जबकि नरेन्द्र मोदी सरकार ने 75 हजार करोड़ का प्रत्यक्ष और सीधा लाभ किसानों को दे दिया है, आखिर उन्हें यह राशि क्यों नहीं दिखाई देती।”

राहुल गांधी की बचकानी हरकतों की चर्चा करते हुए मुन्ना सिंह चैहान ने कहा कि उन्होंने उत्तराखंड को वीरभूमि तो माना है लेकिन उन्हीं सैनिकों पर आतंकी हमले करवाने वाले आतंकी अजहर को अजहर जी कहकर बलिदानों का अपमान क्यों कर रहे हैं। उन्हें यह शब्द बोलने का साहस हीं नहीं होना चाहिए था लेकिन उन्हें न तो देवभूमि की महत्ता की चिंता है और न ही बलिदानियों के बलिदानों की। उन्होंने ब्योरो बार राहुल गांधी के सभी आरोपों को झूठा बताते हुए उनकी जनसभा को फ्लाॅप बताया तथा कहा कि जनता ऐसे झूठे व्यक्ति को जवाब देगी। 

देर शाम  सीएम ने भी इस पर अपने विचार साझा किये: