लूट का प्रयास प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

0
644

ऊधमसिंहनगर, रुद्रपुर के बगवाड़ा चौकी क्षेत्र की एक कालोनी में प्रॉपर्टी डीलर के घर में बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर पर फायर झोंक दिया और फरार हो गए। गोली लगने से प्रॉपर्टी डीलर घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुच गयी जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी वीडियो खगालने में लगी हुई है साथ ही अज्ञात बदमाशो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एक बार फिर ऊधमसिंहनगर का जिला मुख्यालय रुद्रपुर गोलियों की तड़तड़ाहट से गुज उठा है, मामला बगवाड़ा चौकी क्षेत्र के रॉयल रेजीडेंसी का है जहा देर रात बदमासो ने प्रॉपटी डीलर के घर धावा बोलते हुए सर्वजीत सिंह को गोली मार दी, गोली लगने से सर्वजीत घायल हो गया आनन फानन में परिजन ने सर्वजीत को अस्पताल पहुचाया जहा उसका उपचार चल रहा है। परिजनों के मुताबिक सर्वजीत कल रात को बगवाडा गया हुआ था। घर मे उसकी पत्नी परमजीत कौर अकेली थी। इसी बीच छत में उसे कुछ आहट सुनाई दी। इस पर उसने पति सर्वजीत को फ़ोन कर जानकारी दी। इसके बाद वह अपने एक साथी के साथ घर पहुचा। साथ ही कॉलोनी के 2 गार्ड भी पहुंच गए। खुद को घिरता देख बदमाश छत से फायर करते हुए गेट की ओर भागने लगे। फायरिंग से दो गोली सर्वजीत को लग गई और वह घायल हो गया। इसके बाद बदमाश खेतों की ओर भाग निकले।

वही घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने जांच शुरू कर दी साथ ही कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खागले जा रहे है। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी ओर पुलिस जल्द ही आरोपियो की गिरफ्तारी की बात कह रही है।