शादी की तैयारियों का जायजा लेने के बाद प्रियंका की मां वापस लौटी

0
608

जोधपुर, बेटी की शादी की तैयारियों में जुटी प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा जोधपुर में सारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देकर दोपहर मुंबई रवाना हो गई। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, “जोधपुर उनका सबसे पसंद का स्थान है। यह शहर दिल में बसा है, यही कारण है कि पूरी दुनिया को छोड़ हमने प्रियंका की शादी के जोधपुर का चुनाव किया। तीन दिवसीय शादी समारोह की तैयारियों से संतुष्ट होकर वे वापस लौट रही हूँ।”

उल्लेखनीय है कि गत माह प्रियंका निक जोनस के साथ जोधपुर की दौरा कर उम्मेद भवन व मेहरानगढ़ देख कर अपनी शादी की तैयारियों के बारे में होटल प्रबंधन को अवगत करवा दिया था। उसी के अनुरूप तैयारियां की जा रही है। प्रियंका और अमेरिकी कलाकार निक जोनस दो दिसम्बर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में परिणय सूत्र में बंधेंगे। शादी के आयोजन 30 नवम्बर से शुरू हो जाएंगे। जोधपुर में शादी की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कल प्रियंका को जोधपुर आना था, लेकिन शूटिंग में व्यस्त होने के कारण उन्होंने यह जिम्मेदारी अपनी मां पर छोड़ दी।

मधु चोपड़ा कल जोधपुर पहुंची। आते ही उन्होंने तैयारियों के बारे में ताज होटल प्रबंधन के साथ जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने देर रात तक शादी के दौरान की जाने वाली छोटी-बड़ी सभी तैयारियों की जानकारी ली। होटल प्रबंधन की तरफ से उन्हें इस बारे में एक प्रेजेंटेशन के जरिए विस्तार से समझाया।