कितने में हुआ प्रियंका की शादी की तस्वीरों का सौदा

0
610

अगले महीने देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड स्टार निक जोनस शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। दोनों इन दिनों अपनी बैचेलर पार्टीज़ का मज़ा उड़ा रहे है। इस कपल पर बॉलीवुड और हॉलीवुड, देश-विदेश के मीडिया की नज़र है,आखिर हो भी क्यों दोनों के ही फैन्स पल पल की खबर जानना चाहते हैं यही कारण है कि इन दोनों की शादी की तस्वीरों के राइटस् 2.5 मिलियन डॉलर में बिकने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। भारत की मुद्रा में इसकी कीमत 18 करोड़ के आसपास है।

जी हां प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की एलबम का सौदा अभी से हो गया है। कई इंटरनैशनल मैगज़ीन इसे अपनी मैगज़ीन में कवरेज देने के लिए मुंहमांगा दाम देने के लिए तैयारी थी।आखिरकार शादी की फोटो को सबसे पहले छपने का हक मिला 18 करोड़ रुपये में।हॉलीवुड में तो ऐसा होना आम बात है ।सिलेब्रटी अपने खास मौकों की फोटो मैगज़ीन अच्छे पैसों में बेचते हैं।और अपनी निजी ज़िदंगी के मौकों से भी मोटी कीमत वसूल लेते हैं। साथ प्रियंका की शादी के गहने तक बड़ी कंपनियों ने स्पोनर्स किए हैं।

इसी साल 2 दिसंबर को राजस्थान के जोधपुर में शाही अदांज में दोनों शादी करने जा रहे हैं। धूमधाम से तैयारी चल रही हैं। दोनों को शादी का लाइसेंस भी मिल गया है। दरअसल अमेरिकी क़ानून के मुताबिक दोनों देशों में वहां के लोगों को शादी के लिए लाइसेंस की जरुरत होती है। खबर है कि पिछले दिनों दोनों ब्रेवर्ली हिल्स कोर्ट हाउस में लाइसेंस के लिए जरुरी दस्तावेज के साथ प्रक्रिया पूरी की। बताया जा रहा है कि वो इस लाइसेंस के साथ भारत आयेंगे और फिर यहां शादी के प्रमाणपत्र के साथ जब अमेरिका जाएंगे तो वहां उसे सब्मिट करेंगे ताकि दोनों देशों में शादी को कानूनी मान्यता मिले।