नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना के साथ मनाया दीपोत्सव

0
890

देहरादून/ उत्तरकाशी चीन की सीमा से लगे उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र में जवानों की हौसला अफजाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीप उत्सव के दिन भारतीय सेना के साथ उन जांबाज सरहद के सिपाहियों के साथ दीपावली मना रहे हैं। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने फैसलों से हमेशा देश की जनता को चौंकाते रहते हैं, इसी प्रकार वह ज्यादातर त्यौहार खासकर दीपावली का त्यौहार हमेशा सरहदों पर तैनात जवानों के बीच जाकर मनाते हैं।

इसी कड़ी में इस वर्ष उनका दौरा केदारनाथ धाम में पूजा अर्चना कर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने का था और उसके बाद आइटीबीपी के जवानों के साथ दीपावली मनाने का था। उन्होंने अपने कार्यक्रम को बदलते हुए सबसे पहले सीमा पर तैनात जवानों के साथ दीपावली मनाई और जवानों को अपने हाथों से मिष्ठान खिलाकर उन्हें दीपावली की बधाई दी। इस अवसर पर जवानों को शुभकामना देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, “सुदूर बर्फीली चोटियों पर आप सब देश की सुरक्षा में लगे हैं, आपका यह कर्तव्य देश के 125 करोड़ भारतीयों के भविष्य और सपने को सुरक्षित करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि दीवाली रौशनी का त्यौहार है। यह अच्छाई की रौशनी फैलाता है और डर को दूर भगाता है।” उन्होंने कहा कि, “आप सब जवान, अपनी प्रतिबद्धता और अनुशासन के माध्यम से, आम लोगों के मन में सुरक्षा और निडरता की भावना दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने याद दिलाते हुए कहा कि वे जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब से दीवाली जवानों के साथ मनाते आ रहे हैं।”

संस्मरण को भी साझा किया जब वे कई वर्ष पहले कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से रक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए उठाए जा रहे विभिन्न उपायों जैसे ओआरओपी (वन रैंक, वन पेंशन) सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना को संयुक्त राष्ट्र शांति कार्य संचालन में पूरी दुनिया में प्रशंसा और सराहना मिली है।