पेथाई तूफान हुआ उग्र, तेजी से बढ़ रहा तटीय आंध्र की ओर

0
631
File: Photo

अमरावती, पेथाई तूफान के कारण समुद्र तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसके चलते आंध्र प्रदेश के पांच जिले हाई अलर्ट पर हैं। मछलीपट्नम और काकीनाडा के बीच पेथाई तूफान सोमवार की शाम तक पहुंचकर तबाही मचा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार तटीय क्षेत्रों में 90 से 110 तक प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाई चल सकती हैं। तटीय आंध्र में तूफान की वजह से मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की हिदायत दी गई है। साथ ही पर्यटकों को समुद्र के किनारे जाने पर रोक लगा दी गई है।

अधिकारियों ने कसी कमर, छुट्टियां रद्द
बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र तूफान में बदल गया है। यह तूफान तेज गति से आगे बढ़ रहा है। इस तूफान का नामकरण ‘पेथाई’ के रूप में की गई है। रविवार को मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने तूफान प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों संग समीक्षा बैठक कर हालातों का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्थिति से निबटने के लिए व्यापक प्रबंध किये जाने की बात कही। गोदावरी जिले में 50 से अधिक पुनर्वास केंद्र स्थापित किये गये हैं। तटीय इलाकों के स्कूल और कॉलजों को छुट्टी घोषित कर दी गई है। साथ ही अधिकारी और कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई है।

पल-पल की जानकारी दे रहे अधिकारी
सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि अनेक जगहों पर समुद्र का पानी तट से आगे आ गया है। इसके कारण तटीय गांवों के लोगों सतर्क रहने को कहा गया है। अधिकारी तूफान की पल-पल की जानकारी दे रहे हैं और अधिकारियों ने सहायता और सहयोग के लिए अनेक जगहों पर कंट्रोल रूम स्थापित किये हैं।

कंट्रोल रूम का विवरण
अधिकारियों ने सहायता और सहयोग के लिए अनेक जगहों पर कंट्रोल रूम स्थापित किये हैं। मछलीपट्टनम जिलाधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम नं. है- 08672– 252170, 252171, 252172, गुडिवाडा में 08674–243697, नुजीविडु में 08656–232717, विजयवाडा में 0866–2574454, पश्चिमी गोदावरी जिलाधिकारी में 1800233 1077 (टोल फ्री नंबर) प्रकाशम जिले में, 08592–281400, 1077 (टोल फ्री नंबर) और श्रीकाकुलम में 42–240557 हैं।