पारा लुढका, मौदानी क्षेत्रों में कुहासा की चेतावनी

0
750
हल्द्वानी- मौसम के बदले मिजाज के चलते पारा लुढक़ गया है। पहाड़ और मैदान सभी तरफ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आने वाले समय में भी पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार बने हुये हैं।
हल्द्वानी में आज सुबह मौसम साफ रहा है लेकिन मैदानी क्षेत्रों में धूप निकलने के बावजूद आज का न्यूनतम तापमान सामान्य से कम था। आज यहां का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है। यहां का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसी तरह मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री सेल्सियस है यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है। राजधानी देहरादून में भी तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है।
पूरे राज्य में तापमान कम चल रहा है। इधर मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून के अनुसार उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। बताया गया कि मध्यम ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में अगले 48 घंटों के दौरान पाला पड़ सकता है। इधर मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल कुहासा छाने के आसार हैं। इसके साथ ही आने वाले दिनों में मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे का प्रकोप रहेगा।