संपत्ति संबंधी गायब हुईं फाइलों को लेकर महापौर ने की छापेमारी

0
501

ऋषिकेश। नगर पालिका कार्यकाल में नगर की संपत्तियों को लेकर किए गए घोटालों को लेकर की जा रही जांच पड़ताल के दौरान शुक्रवार का दिन नगर निगम के कर्मचारियों पर उस समय भारी पड़ा, जब नगर महापौर अनीता ममगाई ने नगर निगम स्थित टैक्स व जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टैक्स इंस्पेक्टर की गैर मौजूदगी के कारण नगर निगम ने उन्हें नोटिस देने की चेतावनी दी है।
पिछले काफी समय से नगर पालिका के कर विभाग में टैक्स संबंधी बड़ी संख्या में फाइलों के गुम हो जाने की चर्चा नगर निगम में बनी है। जिन में बड़ी संख्या में लाखों रुपये के घोटालों की बू आ रही है। इसकी नगर निगम द्वारा जांच करवाई जा रही है। इसी श्रृंखला में शुक्रवार को महापौर अनिता ममगांई ने कर विभाग तथा जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय पर छापेमारी की। जहां कर इंस्पेक्टर अपने कार्यालय से गायब मिली, जिसे नगर निगम महापौर ने गंभीरता से लिया और तत्काल कर इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए नगर आयुक्त को निर्देशित किया। टैक्स इंस्पेक्टर निसार अंसारी का कहना है कि वह नगर निगम के कैंपस में ही मौजूद थी। नगर निगम की महापौर अनीता मंमगाई नगर आयुक्त प्रेम लाल का कहना है कि उन्हें भी समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिली है कि नगर पालिका के कार्यकाल में संपत्ति संबंधी विवादों की फाइलों को गायब कर दिया गया है। इसकी जांच की जा रही है। हाल ही में आदर्श नगर व झंडा चौक की एक संपत्ति का मामला भी प्रकाश में आया है, जो कि अवैधानिक तरीके से संपत्तियों को चढ़ाया गया है। अनीता मंमगांंई का कहना था कि संपत्ति मामले में घोटाले करने वाले चाहे किसी बड़ी पहुंच वाला हो यदि गड़बड़ी पाई जाएगी, तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।