आईटीबीपी की मिनी बस खाई में​ गिरने से दो जवानों की मौत

0
691

पिथौरागढ़। मुनस्यारी से पिथौरागढ़ की ओर जा रही आईटीबीपी की मिनी बस के गहरी खाई में गिरने से दो जवानों की मौत हो गई। हादसे में दो जवान घायल हो गए। घायलों को पिथौरागढ़ अस्पताल भेजा गया है। कन्ट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह थल मुनस्यारी मार्ग पर बनिक के पास हादसा हुआ।

बताया जा रहा है कि चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों के साथ पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया और खाई से शवों का निकाला। वाहन में चार लोग सवार थे। इनमें दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दो घायलों को पिथौरागढ़ अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है।