कैदियों ने शुरू की भूख हड़ताल

0
556

(हरिद्वार) जेल में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए रोशनाबाद जेल में 400 कैदियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। कैदियों के इस कदम के बाद जेल प्रशासन के अधिकारी नाराज कैदियों को मनाने में जुटे हैं।
रोशनाबाद जेल में कैदियों ने मंगलवार को भूख हड़ताल शुरू कर दी। जिसके चलते कैदियों ने दोपहर का भोजन नहीं किया। कैदियों की हड़ताल के बाद जेल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। हड़ताल के बाद अधिकारी उन्हें मनाने में जुट गए। सूत्र बताते हैं कि कुख्यात संजीव उर्फ जीवा के एक गुर्गे ने भूख हड़ताल की कमान संभाली हुई है। खुफिया विभाग भी इस पूरे मामले को लेकर अलर्ट हो गया। वह पूरे मामले पर निगाह बनाए रखे हुए है। बता दें कि छह माह पूर्व भी कैदियों ने भूख हड़ताल की थी। इस मामले में जेल कारागार अधीक्षक अशोक कुमार का कहना है कि बीते दो दिन पहले टिहरी जेल से एक कैदी जितेंद्र उर्फ जित्ती यहां पर ट्रांसफर होकर आया है उसी ने यहां के कैदियों को प्रभावित किया है उसके यहां से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर किए जाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। जल्द ही इस पर कार्यवाही की जाएगी।