अब भाजपानीत गठबंधन के दिन होंगे समाप्त: हरीश रावत

0
723

चम्पावत। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सीएम हरीश रावत ने मंगलवार को भाजपा की डबल इंजन सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपानीत गठबंधन के दिन अब लदने वाले हैं। केन्द्र और प्रदेश की सरकार जनता से किए वादों को पूरा करने विफल साबित हुई। इसलिए ऐसे सरकार से जनता का दूरी बनाने लगी है।
मंगलवार को म्यर मैत कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने टनकपुर के तुलसी राम चौराहे पर सभा को सम्बोधित करते भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने मोदी सरकार के विफलताओं को गिनाते हुए कहा कि भाजपानीत एनडीएम गठबंधन के दिन समाप्त होने वाले हैं। विपक्षी पार्टियों का महागठबंधन मोदी को सत्ता से बेदखल कर देगा।
पूर्व सीएम हरीश ने कहा कि सत्ता में आने से पहले मोदी सरकार से देश को बड़ी उम्मीद थी, क्योंकि भाजपा जनता से अनेको लोकलुभवन वादों की बौछार की थी। लेकिन इन वादों में एक भी काम मोदी सरकार का धरातल पर नहीं दिख रहा है। हाल यह रहा है मोदी के कई फैसलों से देश की आर्थिक स्थिति खराब असर पड़ा।
मोदी सरकार ने बेरोजगारों और किसानों के प्रति घड़ियाली आसू बहाई, लेकिन सत्ता की सुख में सब भुलती गई और पांच साल का कार्यकाल भी पूरा हो गया। ऐसे में सरकार के प्रति लोगों में आक्रोश बना हुआ है। यही हाल प्रदेश की त्रिवेन्द्र सरकार की है। प्रचण्ड बहुमत के बाद भी अपना जनपक्ष में निर्णय लेने की साहस नहीं दिखा पाई।
हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार में चलाई जा रही योजनाओं को वर्तमान सरकार डंप कर दी है। इससे विकास की प्रदेशवासियों को नई सरकार से उम्मीदें समाप्त हो रही है।
इस मौके पर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकारें हर मोर्चे पर विफल रही हैं। उन्होंने कांग्रेस शासन में हुए विकास कार्यों की तुलना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता को गिनाए कि उसने जन हित में क्या कार्य किए हैं। संचालन हरीश चन्द्र भट्ट ने किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देऊ, नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी, बहादुर पाटनी आदि ने भी विचार रखे।