अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

0
495

देहरादून,  प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को बधाई और शुभकामनाए दी। राज्यपाल ने कहा कि, “अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं और बच्चियों के खूबसूरत सपनों, अनंत उड़ानों और असीमित शक्ति को समझने तथा आत्मसात करने का अवसर है।”

राज्यपाल मौर्य ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकार को समर्पित दिवस है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लैंगिक समानता और आर्थिक स्वावलंबन अत्यंत आवश्यक है। लैंगिक विषमता दूर करने के लिए सामाजिक नवचेतना को बढ़ावा देना होगा। अभी भी ऐसे बहुत से लोग हैं जो बेटे और बेटी में भेद करते हैं। इस सोच को बदलना समय की मांग है। एक ‘जेंडर इक्वल सोसाइटी’ के लिए कम्यूनिटी सेफ्टी, शिक्षा के समान अवसर, घरेलू हिंसा से बचाव, कार्यालयों में महिलाओं के लिए बेहतर माहौल जैसी विभिन्न परिस्थितियों पर समग्रता से विचार करना जरूरी है।

राज्यपाल ने कहा कि, “महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और स्वावलंबी बनाना बहुत जरूरी है। महिलाओं को भी अपने आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में प्रयास करने होंगे। “