ऋषिकेश में धूमधाम से मनाई गयी गोवर्धन पूजा

0
902

ऋषिकेश, भले ही देश की राजनीती में गौ को लेकर नए नए विवाद सामने आये हो लेकिन हिन्दू संस्कृति में गोवर्धन पूजा और अन्न कूट पर्व का विशेष महत्व है। आज के दिन गंगा तट पर हर आश्रम और मंदिर अन्न कूट पर्व मन रहे जिसमे भगवाल कृष्ण को 56 भोग लगाये जा रहे है।

ऋषीकेश स्तिथ जयराम आश्रम में बड़ी धूमधाम से गोवेर्धन पूजा का आयोजन किया गया। जयराम आश्रम के ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि “ऋषिकेश जयराम आश्रम में बड़ी धूमधाम से अन्नकूट पर्व मनाया जाता है, जिस में भगवान कृष्ण को 56 भोग का प्रसाद चडाया गया और देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जयराम आश्रम पहुंचकर अन्नकूट पर्व में शिरकत की।”

भगवान कृष्ण ने इन्द्र का घमंड चूर करने के लीये गोवेर्धन पर्वत को अपनी तर्ज़नी उगली पर उठा लिया और गो पूजा का सन्देश दिया तब से अब तक दीपावली के अगले दिन इस पूजा को बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है।

ऋषिकेश के प्रमुख आस्रमो में गो पूजा और भगवान कृष्ण को ५६ भोग लगाये जा रहे है ,देश की राजनीती में गाय को लेकर लगातार नए विवाद देखने को मिले ,लेकिन भारतीय परम्परा में गौ का स्थान सर्वोपरि यही कारण है आज का दिन गौ के लिए विशेष महत्व रखता है।