वन विभाग ने बंदर पकडने का अभियान किया शुरू

0
554

गोपेश्वर,  केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की ओर से गोपेश्वर, मंडल घाटी और पोखरी के मोहनखाल क्षेत्र में बंदर पकड़ने का काम शुरु कर दिया गया है। मंडल घाटी के सगर और ग्वाड़ क्षेत्र में एक्सपर्ट द्वारा बंदरों को पिंजरे में कैद किया जा रहा है। इस क्षेत्र में ग्रामीण बंदरों के उत्पात से परेशान थे।

गोपेश्वर नगर में भी वन विभाग की ओर से पिंजरा लगाकर बंदरों को पकड़ा जा रहा है। मोहनखाल में बीते कुछ सालों से बंदरों की संख्या बढ़ जाने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की ओर से मिली शिकायत के बाद वन प्रभाग की ओर से बंदर पकडऩे का काम शुरु किया गया है। वन प्रभाग के एसडीओ शिव लाल ने बताया कि बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ा जा रहा है।