नीले पुल की जर्जर हालत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों को मौके पर बुलाया

0
595

रुड़की। रुड़की में नीले पुल की जर्जर हालत को देखते हुए बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नीले पुल पर इकट्ठा होकर सिंचाई विभाग अधिकारियों को मौके पर बुलाया। तय कार्यक्रम के अनुसार करीब 12:00 बजे सभी कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष सुनील साहनी के नेतृत्व में पुल पर एकत्र हुए और अधिशासी अभियंता सीबी यादव को मौके पर पहुंचने के लिए कहा। करीब एक घंटा इंतजार के बाद सीबी यादव मौके पर पहुंचे तो भाजपाइयों का पारा चढ़ गया और भाजपाइयों ने सीबी यादव को खरी खोटी सुनाना शुरू कर दी। इतने में सीबी यादव भी भड़क गए, बाद में तेज आवाज में चल रही वार्ता सामान्य स्तर पर आ गई।
उसके बाद भाजपा पदाधिकारियों ने पुल की मरम्मत को लेकर सिंचाई विभाग अधिकारी से जानकारी ली और जल्द से जल्द पुल की मरम्मत करवाने की बात कही।