मेरे लिए ‘दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ हमेशा रहेगी खासः काजोल

0
679

नई दिल्ली,  बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने ट्वीट कर कहा कि उनके लिए दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे फिल्म हमेशा बहुत खास रहेगी। यह बात काजोल ने इस फिल्म के 23 साल पूरे होने के मौके पर कही है।

काजोल ने कहा, ”1200 हफ्ते और अभी भी लोग इस फिल्म को उतना ही प्यार आशीर्वाद दे रहे हैं। इसके लिए मैं बहुत शुक्रिया अदा करती हूं। यह फिल्म हमेशा ही मेरे लिए खास रहेगी।

उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्माता-निर्देशक दिवंगत यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 20 अक्टूबर, 1995 को रिलीज की गई थी। इस फिल्म में शाहरुख और काजोल की जोड़ी ने बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया और ब्लाकबास्टर फिल्मों में शामिल हो गई।
10 फिल्म फेयर पुरस्कार हैं इसके नाम

इस फिल्म ने 1996 में 10 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे, जिनमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री , सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार शामिल है।

आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म से शाहरुख और काजोल की जोड़ी हिट हो गई थी, जिसके बाद इस जोड़ी को कई फिल्मों में साथ देखा गया, जिसमें ‘कुछ-कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘दिलवाले’ भी शामिल है।

मराठा मंदिर में 700 सप्ताहों तक दिखाए जाने का बनाया रिकॉर्ड
मार्च 2009 में इसने मुंबई के मराठा मंदिर में 700 सप्ताहों तक चलने का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड शोले के नाम था, जो करीब साढ़े पांच सालों तक एक ही सिनेमाघर में चली। इस फिल्म ने भारत में 58 करोड़ रुपये जबकि विदेशों में 17.5 करोड़ रुपये की कमाई की।

फिल्म से जोड़े रोचक तथ्य
आदित्य चोपड़ा इस फिल्म में शाहरुख को नही टॉम क्रूज़ को हीरो के रूप में लेना चाहते थे। इस फिल्म का टाइटल ‘द ब्रेवहार्ट विल टेक द ब्राइड’ रखा गया था लेकिन यश चोपड़ा के कहने पर आदित्य ने शाहरुख़ खान को इस फिल्म में हीरो का रोल ऑफर किया। इसके लिए आदित्य को शाहरुख़ के साथ चार मीटिंग करनी पड़ीं, तब जाकर उन्होंने इस रोल को मंजूरी दी थी।

इस फिल्म का टाइटल ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ अभिनेत्री किरण खेर ने दिया था                                          इस फिल्म में शाहरुख खान ने जो लेदर जैकेट पहनी हुई है, उसे उदय चोपड़ा ने कैलिफोर्निया के बेकर्सफ़ील्ड में हार्ले-डेविडसन के शोरूम से 400 डॉलर में खरीदी थी। पहला रिकॉर्ड होने वाला गाना ‘मेरे ख़्वाबों में जो आये’ था। आदित्य चोपड़ा ने 24 बार आनंद बख्शी से अलग-अलग लाइनें बदलकर ये गाना लिखवाया और फिर इसे कन्फर्म किया।
इस फिल्म का सुपरहिट गाना ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’ गाना गुरुग्राम के सरसों के खेत में शूट हुआ है।