दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हुए चोटिल

0
695

लिस्बन,  पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर एवं कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो सर्बिया के खिलाफ यूरो कप 2020 क्वालिफायर मैच के दौरान चोटिल हो गए। रोनाल्डो को हैमस्ट्रिंग की चोट का सामना करना पड़ा है। पुर्तगाल के फॉरवर्ड खिलाड़ी रोनाल्डो को चोट के कारण मैच के 31वें मिनट में ही मैदान से बाहर होना पड़ा।

रोनाल्डो जब मैदान से बाहर हुए उस समय पुर्तगाल सर्बिया के खिलाफ 1-0 से पीछे चल रहा था। सर्बिया के लिए यह गोल डूसन टैडिक ने किया। हालांकि रोनाल्डो के हटने के कुछ ही समय बाद ही डेनिलो परेरा के गोल कर पुर्तगाल को 1-1 की बराबरी दिला दी थी।

उल्लेखनीय है कि जुवेंट्स को चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचाने में रोनाल्डो का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हालांकि चोटिल होने से अब चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में रोनाल्डो के खेलने पर संदेह है।