कांग्रेस में भगदड़, भाजपा में शामिल

0
581

हरिद्वार, हरिद्वार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा उम्मीदवार डा. रमेश पोखरियाल निशंक की मौजूदगी में गुरुवार को कांग्रेस के तमाम नेता भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा की सदस्यता लेने वालों में मास्टर सत्यपाल सिंह कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री, गांव छांगा माजरा के देशराज प्रधान जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस, खानपुर के पूर्व प्रधान व जिला महामंत्री रामकुमार, जिला महामंत्री सत्येन्द्र वर्मा, सहकारी संघ भगवानपुर के चैयरमैन जितेन्द्र अग्रवाल, जिला महामंत्री सौरभ चौधरी, सभासद नगर पंचायत भगवानपुर प्रताप सिंह, सहकारी संघ भौड़ी, भगवानपुर के पूर्व चैयरमैन राव सफात खां, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भगवान पुर महावीर सिंह, जिला महामंत्री हरिद्वार कुसुम पाल सिंह, पूर्व प्रधान ग्राम लाब्बा, भगवानपुर के उदय सैनी, चौधरी रजत कुमार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य चौधरी विनय कुमार, ग्राम कुंजा बहादरपुर के चौधरी कुलवीर सिंह, सुन्हेटी आल्हापुर के चौधरी श्रवण कुमार, चौधरी बाबूराम, बिजेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधान यशवीर सिंह और मोहित कुमार बजरंगी शामिल हैं।

डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर सभी दलों के लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान और विधायक स्वामी यतीश्वरांनद ने सभी का स्वागत किया है।