प्रियंका की नई जिम्मेदारी से उत्तराखंड कांग्रेस को मिलेगा लाभ: प्रीतम सिंह

0
855
कांग्रेस

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में बुधवार को प्रियंका गाधी को राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने का प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर खुशियां मनाई गई।
प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रियंका के महासचिव बनने पर उत्तराखण्ड कांग्रेस विशेष रूप से लाभ मिलेगाा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में इसका निश्चित ही फायदा मिलेगा।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बड़ी संख्या में पार्टी के नेतागण व कार्यकर्तागण एकत्रित हुए और प्रियंका गांधी को मिली जिम्मेदारी का जश्न, आतिशबाजी और मिठाई वितरित किया गया।
इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश का प्रभारी महासचिव नियुक्त किये जाने का स्वागत किया है। प्रियंका गांधी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव रहा है। उनकी शिक्षा-दिक्षा उत्तराखण्ड में हुई है और उनकी बच्चों की भी शिक्षा वर्तमान में उत्तराखण्ड में ही हो रही है। इसके साथ ही प्रियंका गांधी देहरादून, मंसूरी, कौसानी जैसे उत्तराखण्ड के अनेक क्षेत्रों से वाकिफ है और उत्तराखण्ड के लोगों में उनके प्रति सम्मान और प्रेम है। निश्चित तौर पर गांधी के राजनीतिक कद बढ़ने से उत्तराखण्ड में भी कांग्रेस को बल मिलेगा।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रियंका गांधी के राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने से पूरे देश के कांग्रेसजनों में उत्साह का माहौल है। लंबे समय से देश इस जिम्मेदारी का इंतजार कर रहा था।
राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी मिलने से पूरे देश का राजनीतिक परिदृश्य बदल जायेगा और आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में इसका जबरदस्त प्रभाव पडेगा। अब कांग्रेस वापसी सुनिश्चित है। इस असवर पर महामंत्री संगठन विजय सारस्वत और धीरेन्द्र प्रताप ने भी खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, शूरबीर सिंह सजवाण, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रमोद कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, पूर्व मंत्री मातवर सिंह कण्डारी, प्रदेश प्रवक्ता, गरिमा महरा दसौनी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश कार्यक्रम राजेन्द्र शाह आदि उपस्थित रहे।