कांग्रेस प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क

0
512

गोपेश्वर, लोकसभा चुनाव के लिये गढवाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी मनीष खंडूरी ने पिंडर घाटी के विभिन्न नगरों में जन संपर्क किया । कहा कि कांग्रेस के पास राज्य के विकास का रोडमैप है।

पिंडर घाटी के भ्रमण के दौरान कांग्रेस कार्यकार्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी मनीष खंडूरी का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने नगर में रैली निकालकर स्थानीय लोगों से खंडूरी के पक्ष में मतदान की अपील भी की।

थराली में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मनीष खंडूरी ने कहा कि जहां केंद्र सरकार सैनिकों के सम्मान को लेकर बातें कर रही है। वहीं सैनिकों की सुरक्षा के लिये होने वाली सामग्री की खरीद में सुझाव दिये जाने पर पार्टी नेतृत्व द्वारा उनके पिता को रक्षा समिति के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। जो पार्टी के सैनिकों के प्रति रवैये को स्पष्ट करता है। साथ ही उन्होंने भाजपा पर जनता का ध्यान मूल विषयों से भटकाने का आरोप लगाया। कहा कि राज्य की सबसे बडी समस्या पलायन को लेकर भाजपा नेता कोई बात करने को तैयार नहीं हैं। जो भाजपा का विकासवादी सोच को लेकर दृष्टिकोण जनता के सम्मुख रख रहा है।

इस मौके पर पूर्व विधायक प्रोफेसर जीतराम, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. अनुसूया प्रसाद मैखुरी, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, सुशील रावत, देवी जोशी, गोदावरी रावत, कमलेश देवराड़ी, प्रीतम सिंह रावत, विनोद रावत और विजय कुमार आदि मौजूद थे।