उत्तराखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम बना रहेगा शुष्क

0
754
उत्तराखंड

देहरादून, देहरादून सहित प्रदेश के अन्य जिलों में शुक्रवार को खिली धूप निकली। मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड में नौ अकटूबर तक यानी पांच दिनों तक मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा। हालांकि आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा फिर भी आंशिक रूप से बादल बने रहने की संभावना है।

शुक्रवार को राजधानी देहरादून में सुबह खिली धूप निकलने से मौसम में तीखापन रहा | हालांकि आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। शुक्रवार को देहरादून में दोपहर तक 28 डिग्री सेल्सियस तापमान बना हुआ था, जबकि हवा 08 किलोमीटर की गति से चल रही थी वही नमी 46 प्रतिशत बनी हुई थी।

वहीं मौसम विभाग की मानें तो 5 अक्टूबर से 9 अक्टॅूबर तक राज्य के गढ़वाल और कुमाउं दोनों मंडलों में मौसम सामान्य के साथ शुष्क बना रहेगा। इस दौरान आसामन भी पूरी तरह से साफ रहेगा। हालांकि आशिंक रूप से बादल छाए रहेंगे।