7 राज्यों में नए राज्यपाल, बेबी रानी मौर्या को उत्तराखंड व सत्यपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी

0
863

बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड की नई राज्यपाल होंगी। मौर्या साल 2007 में एतमदपुर आगरा से 2007 में भाजपा से विधायक रही हैं। इसके अलावा वो आगरा की मेयर भी रह चुकी हैं। उन्हें हाल ही में उत्तर प्रदेश बाल विकास परिषद में सदस्य मनोनीत किया गया था।

बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर का नया राज्यपाल बनाया गया है। वो वर्तमान राज्यपाल एनएन वोहरा की जगह लेंगे। जून में जम्‍मू कश्‍मीर सरकार के गिरने के बाद राज्‍यपाल शासन है। वोहरा को 26 अगस्‍त को अमरनाथ यात्रा के समाप्‍त होने तक पद पर बने रहने को कहा गया था। वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता और लखनऊ से सांसद रह चुके लालजी टंडन को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है।

इसके अलावा सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा, गंगा प्रसाद को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। हरियाणा के वर्तमान राज्यापल कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा भेजा गया है। सिक्किम के वर्तमान राज्यपाल तथागत राय को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है।