बेकाबू कार वेडिंग प्वाइंट से टकराई, दो लोग घायल

0
700

देहरादून। कोतवाली विकास नगर क्षेत्र के हरबर्टपुर में एक कार वेडिंग प्वाइंट के में जा टकराई। कार में सवार दोनों लोग घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सोमवार सुबह लगभग 9:15 बजे हुआ। कार पोंटा की तरफ से हरबर्टपुर की ओर जा रही थी।
बताया जा रहा है कार की रफ्तार काफी तेज थी। चलाक अपना नियंत्रण खो बैठा और कार को तेजी एक वेडिंग प्वाइंट के गेट पर टक्कर मार दी जिसमें सवार बिल्लू शर्मा (30) पुत्र सुरजीत सिंह निवासी पोंटा जिला सिरमोर हिमाचल प्रदेश और साथ में बैठे हीरालाल शर्मा पुत्र कृपा शर्मा निवासी सोलन जिला सोलन हिमाचल प्रदेश (28) दोनों घायल हो गये।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से लेमन अस्पताल पहुंचाया। जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है।