इंटरनेशनल मैग्जीन ने प्रियंका-निक की शादी को कहा ‘ग्लोबल स्कैम’, बॉलीवुड का फूटा गुस्सा

0
671

नई दिल्ली। हाल ही में शादी के बंधन में बंधी बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की शादी पर एक इंटरनेशनल मैग्जीन में छपे आर्टिकल ने सवाल खड़े कर दिए हैं। ‘ग्लोबल स्कैम आर्टिस्ट’ शीर्षक से द कट वेबसाइट पर छपे इस आर्टिकल को एक महिला जर्नलिस्ट मारिया स्मिथ ने लिखा है।
मारिया ने अपने आर्टिकल में प्रियंका और निक की शादी को ग्लोबल स्कैम कहा है। मारिया ने आगे लिखा है , ‘निक सिर्फ प्रेम प्रंसग चाहते थे लेकिन इसके बदले हॉलीवुड में हाल में कदम रखने वाली प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें आजीवन कारावास दे दिया। शादी एक सबसे बड़ी खुशी होती है, जहां दो परिवार मिलते हैं लेकिन दुख की बात है कि इस शादी में कोई असली फीलिंग्स नहीं हैं ।’ मैगजीन ने लिखा, ‘निक अगर आप ये आर्टिकल पढ़ रहे हैं, तो उस घोड़े को ढूंढिए और जितनी जल्दी हो सके वहां से बचकर निकल जाइए ।’
प्रियंका चोपड़ा पर इतना बड़ा आरोप लगाने के बाद इस मैगजीन और पत्रकार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। विवाद बढ़ा तो इस आर्टिकल को वापस ले लिया गया। मैगजीन के एडिटर ने अपने नोट में लिखा, ‘ये आर्टिकल हमारे मापदंडों से मैच नहीं करता इसलिए मैं ये आर्टिकल वापस लेता हूं और माफी मांगता हूं ।’
जब मीडिया ने प्रियंका चोपड़ा से इस आर्टिकल पर उनकी प्रतिक्रिया पूछी तो उन्होंने कहा कि वह इस तरह की रैंडम थिंग्स पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहेंगी। ये उनके दायरे में नहीं आता है। उन्होंने कहा कि वह अभी बहुत खुश हैं और इस तरह की बातें उन्हीं परेशान नहीं कर सकती हैं।
इस आर्टिकल पर प्रियंका चोपड़ा के ससुरालवालों की तरफ से रिएक्शन आया है । निक के बड़े भाई जोए जोनस ने ट्वीट कर कहा कि, ‘ये बहुत अपमानजनक है। ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए । प्रियंका और निक एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं । शुक्रिया…’
जोए की गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर ने भी ट्वीट कर कहा कि ये सब बहुत ही निराशाजनक है कि इस तरह की अफवाह के लिए प्लेटफार्म दिया जाता है।
इसके साथ ही बॉलीवुड में इस आर्टिकल लेकर काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। प्रियंका के समर्थन में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां आ गई हैं। सोनम कपूर ने ट्वीटर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक पब्लिकेशन द्वारा इस तरह का किसी महिला के बारे में लिखा जाना बहुत दुखद है। सोनम ने आर्टिकल को ‘महिला विरोधी, नस्ली बताया।’ साथ ही कहा कि सेम ऑन यू मारिया।
गायिका सोना महापात्रा ने भी इस लेख को बेहद खराब बताया है। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी इस लेख की आलोचना की है।