भाजपा मिशन 2019 की तैयारी में जुटी

0
637

ऋषिकेश, भारतीय जनता पार्टी ने मिशन 2019 को लेकर अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया है जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक घर पर भारतीय जनता पार्टी के झंडे लगायेगें। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद मनोहर कांत ध्यानी के घर पर महानगर अध्यक्ष चेतन शर्मा की अध्यक्षता महामंत्री पंकज शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का झंडा लहराया गया।

मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा ने कहा कि, “यह अभियान भारतीय जनता पार्टी द्वारा मिशन 2019 के तहत किए जा रहे पार्टी के प्रचार के चलते शुरू किया गया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता घरों पर झंडा लगाए जाने के साथ केंद्र व राज्य सरकार द्बारा किये जा रहे, विकास संबंधित पत्रक भी देगें। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे महानगर में पार्टी का झंडा लगाए जाने के लिए नगर को चार भागों में विभाजित किया है जोकि प्रत्येक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे। 

इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद मनोहर ध्यानी ने कहा कि, “यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने के लिए पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है जिसका मकसद केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना है। देश ही नहीं पूरा विश्व भारत के लोकतंत्र पर विश्वास रखता है और उस विश्वास को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साबित कर दिखा दिया है। “

उनका कहना था कि केंद्र में सरकार तो भारतीय जनता पार्टी ही बनाएगी लेकिन पार्टी के कार्यकर्ताओं को सजग रहकर विपक्षी दलों द्वारा फैलाई जा रही झूठी अफवाहों से सतर्क रहने की आवश्यकता है।