निकाय चुनाव के चलते बदली सेना भर्ती की तिथियां

0
600
नेलांग
FILE
हल्द्वानी, कुमाऊ क्षेत्र के युवाओ के लिए सेना में भर्ती होने का एक और सुनहरा अवसर है, जल्ह ही भर्ती कुमांऊ जोन के कई जिलों में होगी, जिसमें सेना में भर्ती होने की चाह रखने वाले युवा अपना भाग्य आजमा सकेंगे, 24 नवंबर से बागेश्वर जिले के युवाओं की भर्ती से शुरुआत होगी। निकाय चुनाव के बाद सैन्य अफसर प्रशासनिक अफसरों के साथ मंथन कर भर्ती की व्यवस्थाएं करेंगे।

सेना के अल्मोड़ा भर्ती कार्यालय की ओर से नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर व अल्मोड़ा जिले के युवाओं के लिए भर्ती होनी है। 24 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। सैन्य सूत्रों के मुताबिक नौ नवंबर तक आवेदन लिए गए हैं। भर्ती के लिए बागेश्वर जिले से 3500, नैनीताल जिले से 4800, ऊधमसिंह नगर जिले से 6500 और अल्मोड़ा जिले से 7300 युवाओं ने पंजीयन कराया है। भर्ती की तिथियों में बदलाव अल्मोड़ा भर्ती कार्यालय ने सेना भर्ती की तिथियों में बदलाव किया है।

नए कार्यक्रम के अनुसार 24 नवंबर को बागेश्वर जनपद, 25 को अल्मोड़ा, 26 को ऊधमसिंह नगर व 27 को नैनीताल जनपद के युवाओं की भर्ती के लिए दौड़ कराई जाएगी। दौड़ पास करने वाले अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण, मेडिकल परीक्षण के बाद लिखित परीक्षा होगी।

निकाय चुनाव की वजह से सेना भर्ती रैली की तैयारियों में अड़ंगा लगा है। सैन्य सूत्रों के मुताबिक भर्ती रैली में हजारों युवा उमड़ते हैं। इनके ठहरने और भोजन की व्यवस्था के साथ ही भर्ती स्थल पर पेयजल, फायर ब्रिगेड, शौचालय, एंबुलेंस, सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन की मदद ली जाती है। अब तक प्रशासनिक अफसरों की सैन्य अफसरों के साथ बैठक नहीं हो पाई है। सैन्य अफसर कई बार प्रशासनिक अफसरों से संयुक्त बैठक के लिए समय मांग चुके हैं, लेकिन निकाय चुनाव में व्यस्तता का हवाला देकर अफसर मतगणना के बाद का समय दे रहे हैं। वहीं 20 नवंबर को मतगणना के बाद 21 नवंबर को सेना व प्रशासनिक अफसरों की संयुक्त बैठक में तैयारियां शुरू होने की उम्मीद है।