ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी सूमो

0
761

मंगलवार की सुबह ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक टाटा सूमो खाई में गिर गई और उसके परखच्चे उड़ गए। जानकारी के मुताबिक हाईवे पर चिन्यालीसौड़ के पास नगुन गाड़ में सूमो खाई में गिरी। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हुई। आपको बतादें कि वाहन क्यारी चापड़ा से चिन्यालीसौड़ जा रहा था। मृतकों में एक महिला व दो पुरुष शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने खाई से शव निकाले। हादसा सुबह आठ बजकर 28 मिनट पर हुआ। मृतकों के नाम चालक महावीर जगूड़ी उम्र 34 पुत्र जगदीश प्रसाद जगूड़ी निवासी कंडीसौड़, ज्योति प्रसाद उम्र 60 वर्ष और उनकी पत्नी उम्र 45 वर्ष निवासी कंडासौड़ हैं।

इस दुर्घटना के बारे में किशोर उपाध्याय ने कहा कि, ऋषिकेश-धरासू मोटर मार्ग पर नगुण गाड मठियाली में सूमो वाहन दुर्घटना अत्यन्त दुःखद। मैं मृतकों की आत्मा की शांति और परिजनों को इस असहनीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रभु से विनती करता हूँ।