स्वास्थ्य जागरुकता को लेकर 21 किलोमीटर की पैदल यात्रा

0
712
चारधाम

देहरादून,  उत्तराखंड में देश के युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने व खानपान को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए खासतौर पर 21 मिलोमीटर लंबी पैदल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा 19 अक्टूबर को गंगोत्री मंदिर से शुरू होकर 21 अक्टूबर को हर्षिल पर खत्म होगी।

नेहरू कॉलोनी स्थित चार धाम अस्पताल, उत्तरकाशी होटल समिति व गंगोत्री मंदिर समिति के सहयोग से उत्तराखंड व देश में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की अलख जगाने के मकसद से पद यात्रा का आयोजन करेगा। चार धाम अस्पताल के डॉ. केपी जोशी ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से प्रदेश प्रदेश के युवा में कम उम्र में ही कई प्रकार की बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है।

उनके व्यायाम व पैदल चलने की प्रवृत्ति कम हो रही है। खानपान के विषय में बात करें तो पहाड़ में उपलब्ध मोटा अनाज, फल व सब्जी की जगह जंक फूड, नूडल ने ले ली है। कृत्रित पेय पदार्थों का सेवन जमकर किया जा रहा है। जो कि युवाओं को अस्वस्थ बना रहा है। पहाड़ों पर बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति भी गंभीर चिंता का विषय है। इसी को ध्यान में रखते हुए अस्पताल के चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी प्रदेश के युवाओं को व्यायाम व पैदल चलने के प्रति प्रोत्साहित करेंगे।

डॉ. सुषमा जोशी ने बताया कि, “पैदल यात्रा के माध्यम से युवाओं को संतुलित खानपान के लिए जागरुक करने के साथ ही पहाड़ों के ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थ मोटे अनाज, मौसमी, फल व सब्जियों के अधिकाधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए 19 अक्टूबर को उत्तरकाशी में विश्राम रहेगा। जिसके बाद 20 की सुबह पैदल यात्रा गंगोत्रीधाम के लिए प्रस्थान करेगी। इसके बाद 21 अक्टूबर को गंगा दर्शन व पूजा के बाद हर्षिल के लिए प्रस्थान किया जाएगा। इस दौरान नागरिकों व यात्रियों की सुविधा के लिए अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी एंबुलेंस के साथ यात्रा में शामिल रहेंगे।”