उत्तराखंड बीजेपी ने 56 को किया निष्कासित

0
881

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा ने स्थानीय निकाय चुनाव में प्रदेश भर के लगभग 56 नेताओं को कथित रूप से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण छह साल के पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अध्यक्ष अजय भट्ट के निर्देशानुसार स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 06 वर्ष के लिए तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है।
निष्कासित नेताओं में देहरादून नगर निगम (देहरादून) मनित वालिया (मोंटी वालिया), प्रेमलता बिष्ट , त्रिलोचन/लोचन, ऋषि थापा, विनोद ध्यानी, वर्षा बड़ौनी, नवनीत काला, संजय बहुगुणा, विनोद नेगी, सुशमा कुकरेती, अभिशेक पंत, कविन्द्र सेमवाल, गजेंद्र नेगी, अजय शर्मा, अमित वर्मा, अनूप सक्सेना, कुलदीप कपूर, अनुराग गुप्ता का नाम शामिल है। वहीं, पौड़ी के नगर निगम कोटद्वार, विभा चौहान, शषी नैनवाल, सुधा सती, धीरेन्द्र चौहान है। जबकि, नैनीताल के नगर पालिका रामनगर ममता गोस्वामी,नगर पालिका भवाली लवेन्द्र क्वीरा है।
चम्पावत जिले नगर पालिका टनकपुर के विपिन कुमार, भीम रजवार,नगर पालिका चम्पावत (चम्पावत) प्रकाश तिवारी, दीपक तांगड़ी है। जिला अल्मोडा के नगर पालिका अल्मोड़ा मनोज बिष्ठ,नगर पालिका डोईवाला (देहरादून) संजय प्रजापति, मधु डोभाल, पुरूषोतम डोभाल का नाम शामिल है।
हरिद्वार के नगर पालिका शिवालिक नगर के उपेन्द्र शर्मा, संजीव चौधरी, अतुल वशिष्ठ, पंकज चौहान,चमन चौहान, अमित पाठक तथा चमोली जिले के नगर पालिका जोशीमठ भगवती प्रसाद कर्णवाल,नगर पालिका गौचर मीना लिंगवाल, महाराज सिंह लिगवाल को पार्टी से निकाला गया है।
वहीं नगर पालिका पौड़ी कुसुम चमोली, नगर पालिका टिहरी (टिहरी) सुशमा उनियाल,नगर पालिका ढालवाला (टिहरी) योगेश राणा,नगर पालिका चम्बा (टिहरी) निर्मला बिष्ठ, सुनीता पुण्डीर, सतवीर पुण्डीर,नगर पालिका उत्तरकाशी (उत्तरकाशी) कुलदीप बिष्ठ,नगर पालिका रूद्रप्रयाग (रूद्रप्रयाग) सुशीला विष्ठ है।
ऊधमसिंह नगर के नगर पंचायत सुल्तानपुर राकेश सैनी, मनोज सैनी तथा चंपावत
नगर पंचायत लोहाघाट गोविन्द वर्मा, नगर पंचायत बनबसा रानी कापड़ी है।
पौड़ी नगर पंचायत स्वर्गाश्रम मनोज राजपूत,नगर पंचायत सतपुली मीनू डंगवाल, जगदम्बा डंगवाल तथा टिहरी के नगर पंचायत घनशाली के साहिब सिंह कुमाई,नगर पंचायत लम्बगांव,भरोसी देवी, रोशन सिंह रांगड़ है। वहीं उत्तरकाशी के नगर पंचायत पुरोला उपेन्द्र सिंह असवाल है।