उत्‍तराखंड निकाय चुनावों में हुआ 69.78 फीसद मतदान

0
566

देश के 92 में से 84 नगर निकायों के चुनाव के लिए रविवार को शांतिपूर्ण मतदान शुरू हो गया। 1257 मतदान केंद्रों के 2664 मतदेय स्थलों में सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह दस बजे तक 11 फीसद मतदान हुआ। 12 बजे तक 30 फीसद तक मतदान हुआ। दोपहर दो बजे  तक 43  फीसद मतदान हुआ। निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में काफी उत्‍साह है। मतदान केंद्रों में मतदातों की लंबी कतारें लगी हुई है। वहीं, उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर के वार्ड 31 में बेलेट पेपर में पार्षद प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न गलत छपने के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया है। यहां अब सोमवार को मतदान हो गया।

मतदान की स्थिति (सुबह 10 बजे तक)

अल्‍मोड़ा 13.04
उत्‍तरकाशी 10.25
उधमसिंह नगर 14.76
चमोली 10.89
चंपावत 12.40
टिहरी गढ़वाल 13.74
देहरादून 11
नैनीताल 10.05
पिथौरागढ़ 11.26
पौड़ी गढ़वाल 11
बागेश्‍वर 13.84
रुद्रप्रयाग 11.81
हरिद्वार 11.08

 

नगर निगम रुड़की और नगर पालिका परिषद श्रीनगर व बाजपुर में विभिन्न कार्यों के लंबित रहने के कारण उन्हें मौजूदा चुनाव प्रक्रिया से अलग रखा गया है। बदरीनाथ, गंगोत्री व केदारनाथ निकायों में चुनाव नहीं होते, जबकि सेलाकुई और भतरौंजखान के मामले में कानूनी पेच फंसा है। शेष 84 निकायों के लिए बीती 15 अक्टूबर को अधिसूचना जारी हुई थी और रविवार को चुनाव में किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट के अनुसार मतदान केंद्रों व स्थलों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। खासकर संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों व मतदेय स्थलों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। मतदान केंद्रों व स्थलों की वीडियोग्राफी भी की जा रही है।

मतदान की स्थिति (दोपहर बारह बजे तक)

जनपद मतदान(फीसद में)
अल्‍मोड़ा 28.56
उत्‍तरकाशी 25.12
उधमसिंह नगर 32.76
चमोली 25.06
चंपावत 28.26
टिहरी गढ़वाल 30.04
देहरादून 25.43
नैनीताल 28
पिथौरागढ़ 28.59
पौड़ी गढ़वाल 24.02
बागेश्‍वर 23.81
रुद्रप्रयाग 30.05
हरिद्वार 31.72

 

आयोग का दावा है कि 20 नवंबर को सुबह से मतगणना प्रारंभ होने के बाद इसी दिन देर रात तक सभी नतीजे सामने आने की संभावना है। आयोग के मुताबिक नगर निकायों में वार्डों की संख्या के हिसाब से मतगणना टेबलों की संख्या बढ़ाई गई है। इससे नतीजे देर रात तक मिलने की उम्मीद है।

मतदान की स्थिति (दोपहर दो बजे तक)

जनपद मतदान (फीसद में)
अल्‍मोड़ा 34.51
उत्‍तरकाशी 41.18
उधमसिंह नगर 50.69
चमोली 40.99
चंपावत 45.08
टिहरी गढ़वाल 50.14
देहरादून  40.85
नैनीताल  43.11
पिथौरागढ़ 40.37
पौड़ी गढ़वाल 38.08
बागेश्‍वर 46.38
रुद्रप्रयाग 47.57
हरिद्वार 49.11

 

नंबर गेम

  • 84 नगर प्रमुखों (महापौर, नपा व नपं अध्यक्ष) का होगा चुनाव
  • 1064 है निकायों में पार्षद, सभासद-सदस्यों की संख्या
  • 1257 हैं राज्यभर में कुल मतदान केंद्र
  • 2664 है मतदेय स्थलों की संख्या
  • 474 मतदान केंद्र संवेदनशील
  • 974 हैं संवेदनशील मतदेय स्थल
  • 368 मतदान केंद्र अति संवेदनशील
  • 895 मतदेय स्थल अति संवेदनशील

मतदान की स्थिति (शाम चार बजे तक)

जनपद मतदान (फीसद में)
अल्‍मोड़ा 49.38
उत्‍तरकाशी 55.54
उधमसिंह नगर 67.82
चमोली 55
चंपावत 61.49
टिहरी गढ़वाल 58.68
देहरादून  56.79
नैनीताल  55.57
पिथौरागढ़ 53.99
पौड़ी गढ़वाल 55.06
बागेश्‍वर 60.98
रुद्रप्रयाग 63.58

 

  • 2353943 हैं 84 निकायों में कुल मतदाता
  • 1220564 पुरुष मतदाताओं की संख्या
  • 1133379 हैं महिला मतदाता

वोटर लिस्‍ट से कई मतदाताओं के नाम गायब

नगर निगम देहरादून में वोटर लिस्ट से कई मतदाताओं के नाम गायब है। वोटर लिस्ट में नाम न होने के कारण कई मतदाता मायूस होकर लौटे। कई मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची में नाम दर्ज न होने पर मतदाता ने सिस्टम के प्रति नाराजगी जताई। कहा कई सालों से इस केंद्र पर वोट देते आ रहे हैं, लेकिन इस बार वोटर लिस्‍ट से नाम गायब कर दिया है।